-
☰
गुजरात: अंबेडकरनगर में बिना अनुमति प्रतिमा स्थापना से तनाव, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: अम्बेडकर नगर जिले के महरुआ थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में अंबेडकर जयंती के मौके पर बिना प्रशासनिक अनुमति के डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने से तना
विस्तार
गुजरात: अम्बेडकर नगर जिले के महरुआ थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में अंबेडकर जयंती के मौके पर बिना प्रशासनिक अनुमति के डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने से तनाव की स्थिति पैदा हो गई। प्रतिमा स्थापना को लेकर गांव में विवाद बढ़ा, जिसे संभालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक पूजा और सिपाही अश्विनी यादव को लाइन हाजिर कर दिया। प्रारंभिक जांच में स्थानीय स्तर पर लापरवाही सामने आई है, जिसकी वजह से बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित हो सकी और हालात बिगड़ गए। वहीं, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। एलआईयू के उपनिरीक्षक रामसूरत के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा है कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो
छत्तीसगढ़: पीएम आवास योजना की सख्त समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई तेज
हरियाणा: जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्या मंत्री सैनी रहे मौजूद, स्वच्छता अभियान पर दिया गया जोर
छत्तीसगढ़: नवोदय विद्यालय का 100% रिजल्ट, 81 में से सभी विद्यार्थी पास
मध्य प्रदेश: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़: मनरेगा की बड़ी सफलता, पनारी नाले से गांव में लौटी खुशहाली
उत्तर प्रदेश: सीबीएसई बोर्ड में 98% रिजल्ट लेकर आरोही मौर्या बनी भदोही की नई टॉपर