-
☰
गुजरात: कलोल में उत्तर समाज सेवा संस्था ने उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रभक्ति और एकता का दिया संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: कलोल देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर समाज सेवा संस्था (रजिस्टर्ड), कलोल की ओर से सूर्य मंदिर प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया गया।
विस्तार
गुजरात: कलोल देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर समाज सेवा संस्था (रजिस्टर्ड), कलोल की ओर से सूर्य मंदिर प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई, जिसमें संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में संस्था के संस्थापक अरविंद ठाकुर, उप प्रमुख रेवाधर आसाराम नौडीयाल तथा मुख्य अतिथि प्रताप ठाकुर मौजूद रहे। उपस्थित अतिथियों और संस्था के पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, संस्कार और आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य को लेकर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि देश की प्रगति के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एकजुट होकर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही बच्चों और युवाओं को देशप्रेम, अनुशासन और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता, अखंडता, शांति, समृद्धि और विकास के लिए अपना संकल्प दोहराया। समारोह में राष्ट्रभक्ति से जुड़े नारों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। संस्था की ओर से कहा गया कि यह आयोजन केवल स्वतंत्रता दिवस मनाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का सार्थक प्रयास भी रहा। अंत में संस्था ने समारोह में शामिल सभी अतिथियों, सदस्यों, महिलाओं, पुरुषों और बच्चों का आभार व्यक्त किया।