-
☰
उत्तर प्रदेश: राशन कोटेदारों को मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर हुआ ₹125 प्रति कुंतल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र के राशन कोटेदारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र के राशन कोटेदारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है। सरकार ने राशन वितरण पर कोटेदारों को मिलने वाले लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल कर दिया है। इस फैसले से प्रदेश के करीब 78 हजार राशन कोटेदारों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के अवसर पर सोनभद्र की चारों विधानसभा क्षेत्रों—रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी और घोरावल—में कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार रॉबर्ट्सगंज में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में राशन कोटेदार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कोटेदारों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना और लाभांश बढ़ाए जाने की घोषणा पर खुशी जताई। जिले के **786 राशन कोटेदारों** को इस फैसले का लाभ मिलेगा। अब उन्हें प्रति कुंतल राशन वितरण पर ₹90 के बजाय ₹125 का लाभांश प्राप्त होगा। लाभांश में वृद्धि से कोटेदारों की आय में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। साथ ही इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने में मदद मिलने की बात कही गई है। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में भी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और राशन कोटेदारों ने सहभागिता की।