-
☰
हरियाणा: बिजली कर्मचारियों की 3 दिवसीय प्रस्तावित हड़ताल टली, सरकार से कई मांगों पर बनी सहमति
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा और बिजली मंत्री के बीच हुई करीब पांच घंटे की बैठक के बाद कर्मचारियों ने 11, 12 और 13 अगस्त को प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अनुसार, बैठक दोपहर 12 बजे शुरू हुई, जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। बातचीत के दौरान कई मांगों पर सरकार और निगम प्रबंधन की ओर से सहमति बनी। साथ ही, इन मांगों को लेकर लिखित आश्वासन और बैठक की कार्यवाही यानी Minutes of Meeting भी उपलब्ध कराई गई है। मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि सहमति के अनुसार यदि आगामी दो महीने के भीतर सभी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई पूरी नहीं की गई, तो कर्मचारियों की ओर से दोबारा हड़ताल का आह्वान किया जा सकता है। संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने हड़ताल वापस लेने के फैसले को कर्मचारियों की एकजुटता और संघर्ष का परिणाम बताया। संगठन ने कर्मचारी साथियों से आगे भी इसी तरह एकता और संगठन की ताकत बनाए रखने की अपील की है।
गुजरात: पिपरिया से कच्छ तक साइकिल से धार्मिक यात्रा, महेश्वरी समाज की धर्म-संस्कृति का दिया संदेश
गुजरात: वडोदरा के साधली गांव में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा गांव
गुजरात: भाभर तालुका में राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस का हुआ आयोजन, बच्चों और किशोरों को दी गई दवा
गुजरात: बिजली पोल और ट्रांसफार्मर फाउंडेशन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की हुई मांग
उत्तर प्रदेश: शिवरात्रि पर सहारनपुर में महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली सुरक्षा की कमान