Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: हांसी में पटाखों की बिक्री के लिए लगेंगी 20 स्टॉल, ड्रॉ सिस्टम से होगा आवंटन

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 03/11/2026 10:29:58 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 03/11/2026 10:29:58 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी दीपावली के त्योहार को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए हांसी प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

विस्तार

हरियाणा: हांसी दीपावली के त्योहार को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए हांसी प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधीश राहुल नरवाल के निर्देशों पर शहर में पटाखों की बिक्री के लिए राजकीय महाविद्यालय में 20 स्टॉल लगाई जाएंगी। एसडीएम राजेश खोथ ने बताया कि इन स्टॉलों का आवंटन पारदर्शी तरीके से ड्रॉ सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा।

एसडीएम ने कहा कि पटाखों की बिक्री के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों और नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। स्टॉल संचालकों को प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर ही पटाखों की बिक्री करने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था और नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

वहीं, एसडीएम राजेश खोथ ने एक जरूरतमंद युवक को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी पहल की। जानकारी के अनुसार, सिंधड़ गांव निवासी 12वीं पास अनूप कुमार लघु सचिवालय में टी-स्टॉल लगाने की अनुमति लेने पहुंचा था। बातचीत के दौरान एसडीएम ने उसकी शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी ली और उसे टी-स्टॉल लगाने के साथ-साथ बेरोजगारी भत्ते के लिए भी आवेदन करने की सलाह दी।

एसडीएम ने तुरंत रोजगार कार्यालय के अधिकारियों को अपने कार्यालय में बुलाकर युवक के आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि उसे सरकारी योजना का लाभ मिल सके।

एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके साथ ही शिक्षित और जरूरतमंद युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए भी प्रशासन प्रयासरत है।

Related News

उत्तर प्रदेश: आनंदीबेन पटेल ने शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का किया भ्रमण  

छत्तीसगढ़: ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर विकसित भारत युवा संसद का आयोजन, युवाओं ने रखे विचार

उत्तर प्रदेश: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी हिरासत में

छत्तीसगढ़: सूरजपुर के ‘शब्दबीज’ नवाचार को मिला डिजिटल विस्तार, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शुभारंभ

बिहार: लाइन डे पर कटिहार पुलिस केंद्र पहुंचे एसपी, पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर समाधान के दिए निर्देश

राजस्थान: कोर्ट के आदेश पर पाली में 40 साल पुराना दो मंजिला मकान ध्वस्त, सुबह 5 बजे पहुंचा प्रशासनिक अमला


Featured News