Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पाइनवुड स्कूल में नगर निगम और आईटीसी मिशन सुनहरा कल ने चलाया स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 03/11/2026 10:11:10 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 03/11/2026 10:11:10 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय सहारनपुर की ओर से आयोजित वृहद विधिक सेवा सहायता एवं सेवा शिविर में नगर निगम और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय सहारनपुर की ओर से आयोजित वृहद विधिक सेवा सहायता एवं सेवा शिविर में नगर निगम और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उमंग सुनहरा कल सेवा समिति की टीम ने विशेष जागरूकता डिस्प्ले के माध्यम से लोगों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और कचरे के उचित निस्तारण से जुड़ी जानकारियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। टीम ने लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, चार बिन प्रणाली अपनाने तथा जैविक कचरे से उपयोगी खाद बनाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही स्वच्छता बनाए रखने में आम नागरिकों की भागीदारी के महत्व को भी समझाया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी और जिला जज सहारनपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उमंग टीम ने डिस्प्ले के माध्यम से नगर निगम और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से शहर में संचालित स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।

टीम के सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। सभी लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कचरे का सही निस्तारण करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को जागरूक कर स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ सहारनपुर के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

Related News

उत्तर प्रदेश: आनंदीबेन पटेल ने शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का किया भ्रमण  

छत्तीसगढ़: ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर विकसित भारत युवा संसद का आयोजन, युवाओं ने रखे विचार

उत्तर प्रदेश: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी हिरासत में

छत्तीसगढ़: सूरजपुर के ‘शब्दबीज’ नवाचार को मिला डिजिटल विस्तार, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शुभारंभ

बिहार: लाइन डे पर कटिहार पुलिस केंद्र पहुंचे एसपी, पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर समाधान के दिए निर्देश

राजस्थान: कोर्ट के आदेश पर पाली में 40 साल पुराना दो मंजिला मकान ध्वस्त, सुबह 5 बजे पहुंचा प्रशासनिक अमला


Featured News