-
☰
हरियाणा: मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी हुआ गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी की बरामद
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: थाना भुना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए गांव कुलां निवासी रविंद्र उर्फ रवि पुत्र भाले राम को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। थाना भुना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र ने बताया कि इस संबंध में गांव भेरी अकबरपुर निवासी रोबिन पुत्र रामपाल, थाना उकलाना, जिला हिसार की शिकायत पर अभियोग संख्या 162, दिनांक 14.07.2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत थाना भुना में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी मोटरसाइकिल लाईफ केयर क्लिनिक, सरकारी अस्पताल भूना के सामने स्थित गली से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव कुलां निवासी रविंद्र उर्फ रवि को काबू किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की जांच जारी है।
राजस्थान: हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान और उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की बड़ी तैयारी
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा से पहले सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का हुआ व्यापक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: ऑनलाइन प्रमोशन के नाम पर हुई साइबर ठगी, पति-पत्नी समेत 3 मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार
हरियाणा: पुलिस ने अधिकारियों को NDPS और साइबर जांच का दिया विशेष प्रशिक्षण