Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: नरवर किले से 500 साल पुरानी 3 टन वजनी ऐतिहासिक तोप हुई चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह पर शक

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Maheshwari Kanjibhai Naranbhai , Date: 17/07/2026 01:37:06 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Maheshwari Kanjibhai Naranbhai ,
  • Date:
  • 17/07/2026 01:37:06 pm
Share:

विस्तार

मध्य प्रदेश: शिवपुरी जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। देश की अमूल्य ऐतिहासिक धरोहर माने जाने वाले नरवर किले से करीब 500 वर्ष पुरानी और लगभग 3000 किलोग्राम वजनी प्राचीन तोप चोरी हो गई है। इस वारदात के सामने आने के बाद पुरातत्व विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब 30 हथियारबंद बदमाश क्रेन और बड़े ट्रक के साथ नरवर किले में पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से विशालकाय तोप को क्रेन की मदद से ट्रक में लादा और मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि यह दुर्लभ ऐतिहासिक तोप अंतरराष्ट्रीय एंटीक बाजार में करोड़ों रुपये की कीमत रखती है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इस चोरी के पीछे किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय एंटीक तस्कर गिरोह का हाथ हो सकता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इतनी भारी-भरकम तोप को किले से बाहर ले जाने में किन-किन लोगों की भूमिका रही और क्या इस वारदात में किसी स्थानीय व्यक्ति की संलिप्तता भी शामिल है। यह चोरी प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।