Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ट्यूबवेल तार चोरी का हुआ खुलासा, दो आरोपी को धर दबोचा 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 17/07/2026 11:39:33 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 17/07/2026 11:39:33 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने खेतों में लगे ट्यूबवेल की तारों को चुराने के आरोप में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने खेतों में लगे ट्यूबवेल की तारों को चुराने के आरोप में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। आरोपियों से चोरी की तार की बरामद।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने खेतों में लगे ट्यूबवेल की तारों को चुराने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से चोरी की तार बरामद की गई।  आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिय।  इंचार्ज राजेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव भीलपूरा वासी कुर्बान ने शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 14 जुलाई को वह अपने खेतों में गया तो उसने देखा कि उसके खेतों में लगी ट्यूबवेल की तार को कोई चोर चुरा कर ले गया है। इस शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एएसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए सहारनपुर के गांव रावणपुर निवासी मोहम्मद अली उर्फ भूरा पुत्र दीनी राणा तथा फरमान पुत्र इमरान निवासी दूधगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी की तार बरामद की गई। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


Featured News