Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: डबवाली पुलिस ने नशीले पदार्थों के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Ritesh , Date: 09/02/2026 11:35:03 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Ritesh ,
  • Date:
  • 09/02/2026 11:35:03 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे।

विस्तार

हरियाणा: डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे। विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए चौकी चौटाला पुलिस टीम ने 800 नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां व कैप्सूल सहित तीन व्यक्तियों इन्द्राज पुत्र मोहनलाल व सतबीर पुत्र वेद प्रकाश निवासी चौटाला व अनुज पुत्र विश्वामित्र निवासी जंडवाला बिश्नोईयां जिला सिरसा को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। इसी तरह एक अन्य मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी ने बताया कि दिनांक 07.02.2026 को वे स्वयं अपनी टीम के साथ गश्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गांव चौटाला में मौजूद थे।

 

कि उन्होने संदिग्ध हालात में तीन युवकों को शक की बिनाह पर रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां व कैप्सूल बरामद हुए। बरामद गोलियों व कैप्सूलों की जांच की गई तो उनके पास 700 कैप्सूल(सिग्नेचर) व 100 गोलियां (टेम्पेन्टाडोल) बरामद हुए । जो तीनों युवकों को नियमानुसार डिटेन कर कार्रवाई की गई।