Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: पेड़ों की कटाई के विरोध में एसएफआई ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Mahesh Kumar Purohit , Date: 09/02/2026 06:19:41 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Mahesh Kumar Purohit ,
  • Date:
  • 09/02/2026 06:19:41 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की जिला कमेटी ने सोमवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।एसएफआई जिलाध्यक्ष गोपाल शेखासर ने बताया कि हाल के दिनों में जिले स

विस्तार

राजस्थान: पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की जिला कमेटी ने सोमवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।एसएफआई जिलाध्यक्ष गोपाल शेखासर ने बताया कि हाल के दिनों में जिले सहित पूरे राजस्थान में सोलर प्लांट लगाने के नाम पर खेजड़ी, नीम, जाल जैसे पुराने पेड़ों की कटाई की जा रही है, जिससे पर्यावरण पर गहरा असर पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर बीकानेर में भी पर्यावरण प्रेमियों ने प्रदर्शन किया है।

ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई है कि पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कठोर कानून बनाए जाएं।इस दौरान किसान सभा के जिला संयोजक हनुमान परिहार, कॉलेज कमेटी अध्यक्ष कैलाश चौहान, जरीना मेहर, रीकू परिहार, पुनम भाटी, निरमा गोस्वामी, गणपत कुमार, दिनेश बोधी, हरखू पंवार, उदयराज व अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।