-
☰
उत्तर प्रदेश: ओला कार हादसे में तीन की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: क्षेत्र शनिवार सुबह जनपद एटा के थाना मलावन क्षेत्र में सकीट–आसपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: क्षेत्र शनिवार सुबह जनपद एटा के थाना मलावन क्षेत्र में सकीट–आसपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां दिल्ली से आ रही एक ओला कार गांव बावली के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खाई में जा गिरी। वहीं इस हादसे में कुरावली क्षेत्र के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार 18 वर्षीय मनकी पुत्री शिवपाल निवासी ग्राम जखोआ, 25 वर्षीय शिवम पुत्र विनोद ग्राम गणेशपुरा और उनके 28 वर्षीय मामा सुमित पुत्र रघुनाथ निवासी ग्राम नगला बरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मनकी की 22 वर्षीय बहन खुशबू तथा राहुल पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम गणेशपुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जहां दोनों को सैफई रेफर किया गया। जहां से हालत नाजुक होने पर आगरा भेजा गया। वहीं ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है कि चालक ने टोल बचाने के लिए रास्ता बदला था। सभी लोग गुड़गांव से शेयर टैक्सी के माध्यम से अपने गांव लौट रहे थे। वहीं मृतका मनकी और उसकी बहन खुशबू गुड़गांव की एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं और अपने ननिहाल विजय बेगमपुर (अलीगंज, एटा) में 13 फरवरी को होने वाले विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घर लौट रही थीं। वहीं ग्राम जखोआ निवासी शिवपाल खेती मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी पुत्री मनकी तीन बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर पर थी। वहीं इस हादसे ने पूरे परिवार और गांव को गहरे शोक में डाल दिया है।
राजस्थान: पेड़ों की कटाई के विरोध में एसएफआई ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: त्योहारों को लेकर सहारनपुर SSP ने ली गोष्ठी, कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: कौड़ीराम प्रीमियम लीग सेमीफाइनल में गोरखपुर की शानदार जीत, हर्ष यादव बने हीरो
राजस्थान: जैतपुरा के ग्रामीणों ने बढ़ी दूरियों के खिलाफ सरकार को दिया अल्टीमेटम
राजस्थान: ऐतिहासिक आयोजन फतेह सिंह बस्ती में हिंदू एकता की मिसाल दी गई
असम: बाल विवाह रोकथाम व शिशु अधिकार जागरूकता के लिए “बाल विवाह मुक्ति रथ” हुआ रवाना