-
☰
हरियाणा: कांवड़ यात्रा को लेकर फतेहाबाद पुलिस अलर्ट, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा पर किया विशेष फोकस
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: फतेहाबाद कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों और कांवड़ यात्रियों के सुरक्षित आवागमन को लेकर फतेहाबाद पुलिस लगातार सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रही है।
विस्तार
हरियाणा: फतेहाबाद कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों और कांवड़ यात्रियों के सुरक्षित आवागमन को लेकर फतेहाबाद पुलिस लगातार सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रही है। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के दिशा-निर्देशन में थाना और चौकी स्तर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा कांवड़ मार्गों की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। कांवड़ मार्गों पर पुलिसकर्मियों के साथ राइडर, पीसीआर और ईवीआर की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और कांवड़ सेवा शिविरों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। कांवड़ियों की संख्या और यातायात की स्थिति के अनुसार पुलिस द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे शिवभक्तों का आवागमन सुचारु बना रहे। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के साथ उनकी सुविधा भी पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कांवड़ यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं की निरंतर समीक्षा करने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कांवड़ सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर पुलिस संबंधित आयोजकों तथा सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के साथ समन्वय बनाए हुए है। शिविरों के आसपास सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस द्वारा कांवड़ मार्गों पर संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं। फतेहाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान धैर्य और संयम बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें और शिवभक्तों के सुरक्षित आवागमन में सहयोग करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, सेवा और सहायता से जुड़ी व्यवस्थाएं पूरी मुस्तैदी के साथ जारी रहेंगी।
राजस्थान: चितरी स्कूल में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, जयकांत पंवार बने नए अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल, सीपीएस स्कूल के वाहनों की जांच करी मांग
राजस्थान: कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा अलर्ट, 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन और CCTV से निगरानी तेज
राजस्थान: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह
उत्तर प्रदेश: कैंडिल मार्च निकालकर किसानों ने जताया विरोध, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की करी मांग