-
☰
हरियाणा: प्रेम प्रसंग से नाराज़ पिता ने की बेटी की हत्या, ऑनर किलिंग का मामला हुआ उजागर
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: बिजनौर जिले के थाना नगीना के गांव बिंजाहेड़ी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक किशोरी की उसके ही पिता ने हत्या कर दी।
विस्तार
हरियाणा: बिजनौर जिले के थाना नगीना के गांव बिंजाहेड़ी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक किशोरी की उसके ही पिता ने हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला ऑनर किलिंग का बताया जा रहा है, जिसमें बेटी का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग और उससे शादी की जिद विवाद की मुख्य वजह बनी। जानकारी के अनुसार, आयशा नाम की किशोरी का काफी समय से गांव के ही एक किशोर से प्रेम संबंध चल रहा था। वह दो बार अपने प्रेमी के घर जाकर शादी की जिद पर बैठ गई थी, जिसे परिजन समझाकर वापस घर लाए थे। इसके अलावा, परिवार के लोग उसे कई बार मोबाइल पर बात करते हुए भी पकड़ चुके थे। बताया जा रहा है कि बार-बार समझाने के बावजूद जब किशोरी नहीं मानी तो पिता नजाकत, जो दिल्ली में बेकरी पर काम करता है और ईद के मौके पर गांव आया था, ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। बेटी के इस व्यवहार से वह खुद को सामाजिक रूप से अपमानित महसूस कर रहा था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि किशोरी घर में अलग कमरे में सोती थी, ताकि वह अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात कर सके। घटना के समय भी उसके फोन पर बात करने की चर्चा सामने आ रही है। वहीं, प्रेमी युवक भी पहले मृतका के पिता के साथ दिल्ली में काम कर चुका है, जिससे उसका घर पर आना-जाना था और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके में इस घटना को लेकर सनसनी फैली हुई है।
Raghav Chaddha Breaking: AAP में बड़ी टूट, राघव चड्ढा का BJP में जाने का दावा, सियासत हुई गरम
मध्य प्रदेश: जल गुणवत्ता प्रशिक्षण में FTK किट से जांच की दी सीख
मध्य प्रदेश: आदित्य नारायण तिवारी ने संभाला एसडीएम पद, आकाश अग्रवाल को दी भावभीनी विदाई
राजस्थान: प्रभारी सचिव ने झील व जल शोधन संयंत्र का किया निरीक्षण, सतर्कता के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: फूड सेफ्टी अभियान में ठेला-फास्ट फूड दुकानों पर सख्त जांच, स्वच्छता के दिए निर्देश