-
☰
हरियाणा: ‘हमारा प्यार–हिसार’ की अनूठी पहल, रंगों से सजी राजगढ़ रोड की दीवारें
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार शहर को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से सामाजिक पहल ‘हमारा प्यार–हिसार’ के तहत रविवार सुबह राजगढ़ रोड स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास पेंटिंग अभियान चलाया गया।
विस्तार
हरियाणा: हिसार शहर को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से सामाजिक पहल ‘हमारा प्यार–हिसार’ के तहत रविवार सुबह राजगढ़ रोड स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास पेंटिंग अभियान चलाया गया। सुबह करीब 7 बजे शुरू हुए इस अभियान में बड़ी संख्या में शहरवासियों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अभियान के दौरान सड़क किनारे की सूनी और बेजान दीवारों को आकर्षक रंगों और चित्रकारी से सजाया गया। स्वयंसेवकों ने श्रमदान करते हुए सार्वजनिक स्थानों के सौंदर्यीकरण का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य शहर की सार्वजनिक दीवारों को पोस्टरों और अनधिकृत लेखन से मुक्त रखते हुए उन्हें सकारात्मक और रचनात्मक चित्रकारी से सजाना रहा। अभियान में शामिल स्वयंसेवकों ने ‘आओ मिलकर संवारे अपना शहर’ और ‘आपका सहयोग, हमारी ताकत’ जैसे प्रेरक संदेशों के माध्यम से लोगों से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील की। स्वयंसेवकों ने कहा कि शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व भी है। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर श्रमदान किया। अभियान में डॉ. सुरेंद्र गर्ग, मंगलसैन मलिक, प्रो. हरीश भाटिया, कमल भाटिया, आदेश मलिक, राजबीर दुहन, जितेंद्र बंसल, गगन मेहता, रश्मि मेहता, सुमन ऐरेन, मधु गोयल, अनुराधा, राजेश गर्ग, राजन वर्मा, डॉ. निलेश सिंधु, अनिल कुमार, मनदीप पुनिया, संजय मारवाड़ी सहित कई लोग शामिल रहे। अभियान में बच्चों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। ईशा, आराध्या, शौर्य, रिमचा, इप्सिता, तन्वी, भव्या, आहाना और अभियान गर्ग समेत अन्य बच्चों ने पेंटिंग के जरिए सार्वजनिक स्थलों को सुंदर बनाने में योगदान दिया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की सामाजिक पहल आगे भी जारी रखी जाएगी, ताकि नागरिकों की भागीदारी से हिसार को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक शहर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा सकें।
राजस्थान: चितरी स्कूल में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, जयकांत पंवार बने नए अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल, सीपीएस स्कूल के वाहनों की जांच करी मांग
राजस्थान: कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा अलर्ट, 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन और CCTV से निगरानी तेज
राजस्थान: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह
उत्तर प्रदेश: कैंडिल मार्च निकालकर किसानों ने जताया विरोध, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की करी मांग