-
☰
मध्य प्रदेश: मूंदी बस स्टैंड पर बलकर पलटा, फाउंटेन वाल क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मूंदी नगर के लाल बहादुर शास्त्री बस स्टैंड पर बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक बलकर वाहन (MP12ZJ5185) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मूंदी नगर के लाल बहादुर शास्त्री बस स्टैंड पर बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक बलकर वाहन (MP12ZJ5185) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना रात के समय होने के कारण बस स्टैंड पर लोगों की आवाजाही नहीं थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बलकर तेज रफ्तार में था और अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन पलट गया। इस दौरान चालक को चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए भेजा गया। हादसे में नगर परिषद द्वारा हाल ही में निर्मित फाउंटेन वाल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। वाहन की टक्कर से संरचना क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे नगर परिषद को आर्थिक नुकसान हुआ है। सुबह जैसे ही घटना की जानकारी लोगों को मिली, बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर काफी देर तक भीड़ का जमावड़ा लगा रहा।
छत्तीसगढ़: ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली
हरियाणा: ‘समता मैराथन’ को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिखाई हरी झंडी
उत्तर प्रदेश: मड़ावरा तहसील में अंबेडकर जयंती पर भव्य रैलियां, ‘जय भीम’ नारों से गूंजा क्षेत्र
छत्तीसगढ़: टीबी उन्मूलन अभियान हुआ तेज, 100 दिवसीय दूसरे चरण का हुआ शुभारंभ
हरियाणा: अंबेडकर जयंती पर जिला स्तरीय समारोह, विधायक विनोद भयाना व डीसी राहुल नरवाल रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने ‘अटल सहजन वन’ का किया निरीक्षण, हरियाली बढ़ाने के दिए निर्देश