-
☰
मध्य प्रदेश: गणपति घाट ब्रिज पर पलटी आयशर, बड़ा हादसा होने से टला
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: धामनोद के समीप राहु-खलघाट फोरलेन स्थित गणपति घाट की नई सड़क के ब्रिज पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: धामनोद के समीप राहु-खलघाट फोरलेन स्थित गणपति घाट की नई सड़क के ब्रिज पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंदौर की ओर से आ रही गाजर से भरी एक आयशर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर ब्रिज पर पलट गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयशर वाहन (क्रमांक डीडी 01 जी 9678) ग्राम बाकानेर स्थित ब्रिज के मोड़ पर पहुंचा ही था कि सामने अचानक एक कार और बाइक आ गई। उन्हें बचाने के प्रयास में वाहन चालक संतुलन खो बैठा और आयशर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद वाहन में भरी गाजर सड़क पर फैल गई, जिससे ब्रिज पर आवागमन बाधित हो गया और अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही काकड़ादा चौकी प्रभारी प्रियंका तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तत्काल यातायात व्यवस्था संभाली और क्रेन की मदद से पलटी हुई आयशर को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका। राहत की बात इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
छत्तीसगढ़: चांदनी बिहारपुर महाविद्यालय में आईक्यूएसी की प्रथम बैठक, विकास कार्ययोजना पर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश: जेई पर अभद्रता के आरोप, अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन
हरियाणा: क्राइम मीटिंग में एसपी के कड़े निर्देश, अपराधियों पर शिकंजा
उत्तर प्रदेश: विकास के नाम पर बढ़ती अव्यवस्था, जनता परेशान
छत्तीसगढ़: हरी खाद अपनाने की अपील, मिट्टी सुधार और लागत घटाने पर दिया जोर
हरियाणा: लाडो लक्ष्मी योजना की छठी किस्त जारी, लाखों लाभार्थियों को सीधा मिला लाभ