-
☰
राजस्थान: विकास कार्यों का कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जयपुर झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ मंगलवार, 26 मई को क्षेत्र के विस्तृत निरीक्षण दौरे पर निकले।
विस्तार
राजस्थान: जयपुर झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ मंगलवार, 26 मई को क्षेत्र के विस्तृत निरीक्षण दौरे पर निकले। उन्होंने विभिन्न वार्डों में चल रहे एवं पूर्ण हुए विकास कार्यों का स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पिछले महीने नगर निगम, जेडीए सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, पेयजल विभाग, निगम और अन्य विभागों के अधिकारियों की मीटिंग लेकर सार्वजनिक समस्याओं के त्वरित निदान के आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे और अधिकारियों को ताकीद किया कि आमजन के कामों को तत्परता के साथ पूरा किया जाए। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का मंगलवार का यह निरीक्षण दौरा उन्हीं निर्देशों की प्रगति की समीक्षा से जुड़ा हुआ था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने करणी पैलेस स्थित हाईटेंशन लाइन रोड के नीचे सफाई एवं स्ट्रीट लाइट कार्यों का जायजा लिया। वॉर्ड 50 स्थित रंगोली गार्डन एवं वॉर्ड 53 में महाराणा प्रताप रोड के विकास कार्य भी पूर्ण हो चुके हैं। वॉर्ड 56 में गांधीपथ, लालरपुरा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य तथा गिरधारीपुरा पंपिंग स्टेशन के पीछे सड़क निर्माण कार्य को भी पूरा कर लिया गया है। वॉर्ड 56 से 59 तक धाबास हाईटेंशन लाइन क्षेत्र के नीचे डब्ल्यूएमएम सड़क निर्माण कार्य भी पूर्ण हुआ। सामान्यतः हाईटेंशन लाइन के नीचे सड़क निर्माण की अनुमति नहीं होती, लेकिन क्षेत्रवासियों की आवाजाही में हो रही परेशानी को देखते हुए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने विशेष पहल कर डब्ल्यूएमएम सड़क निर्माण करवाया। मंगलवार को उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर इस कार्य का निरीक्षण किया। वॉर्ड 62 में संजय नगर, शनिमंदिर के निकट डिवाइडर सफाई कार्य को भी पूरा किया गया है। साथ ही कालवाड़ रोड पर 206 बीघा क्षेत्र में मैकेनाइज्ड ट्रान्सफर स्टेशन स्थापित करने के दिए निर्देश | झोटवाड़ा क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों और समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जनता में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की सक्रिय कार्यशैली की व्यापक चर्चा है। जनता ने कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की जनहितकारी सोच, त्वरित निर्णय क्षमता और जमीनी कार्यशैली की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश: ईद-उल-जुहा को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
हरियाणा: महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए जल्द शुरू होगा विशेष महिला क्लिनिक
राजस्थान: शेरो-शायरी की यादगार महफिल में उर्दू अदब और शानदार कलामों का दिखा रंग
उत्तर प्रदेश: शिक्षा के मैदान में सच से ज्यादा चमकदार उदाहरणों और मुखौटों का खेल होता है हावी
उत्तर प्रदेश: 2 करोड़ की लागत से 28 विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण, जनता को मिली बड़ी सौगात
राजस्थान: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश, दो अंतरराज्यीय ठगों की हुई गिरफ्तार