-
☰
उत्तर प्रदेश: बकरीद को लेकर पीस कमेटी बैठक आयोजित, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर थाना देवबंद मंगलवार दिनांक 26.05.2026 को आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस चौकी मंगलौर रोड थाना देवबंद पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर थाना देवबंद मंगलवार दिनांक 26.05.2026 को आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस चौकी मंगलौर रोड थाना देवबंद पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहारनपुर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, क्षेत्राधिकारी देवबंद सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं, गणमान्य व्यक्तियों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ त्योहार को आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था के अनुरूप मनाए जाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को देने की अपील की गई। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए, तथा सार्वजनिक स्थलों पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखी जाए। बैठक में मौजूद सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
उत्तर प्रदेश: ईद-उल-जुहा को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
हरियाणा: महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए जल्द शुरू होगा विशेष महिला क्लिनिक
राजस्थान: शेरो-शायरी की यादगार महफिल में उर्दू अदब और शानदार कलामों का दिखा रंग
उत्तर प्रदेश: शिक्षा के मैदान में सच से ज्यादा चमकदार उदाहरणों और मुखौटों का खेल होता है हावी
उत्तर प्रदेश: 2 करोड़ की लागत से 28 विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण, जनता को मिली बड़ी सौगात
राजस्थान: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश, दो अंतरराज्यीय ठगों की हुई गिरफ्तार