Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम में योगा-जुम्बा के साथ निकली साइकिल रैली

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 25/05/2026 01:33:23 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 25/05/2026 01:33:23 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली महानिदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण (युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय) नई दिल्ली एवं सहायक सचिव अखिल भारतीय स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देष पर एएसपी नाजिम अली खान के निर्देषन में रविवार को संडे ऑन साईकिल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली महानिदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण (युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय) नई दिल्ली एवं सहायक सचिव अखिल भारतीय स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देष पर एएसपी नाजिम अली खान के निर्देषन में रविवार को संडे ऑन साईकिल कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां के राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विधालय के खैल मैदान से प्रातः 06.30 बजे डीएसपी राजेन्द्र बुरडक के नेतृत्व एवं थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा व किशनलाल की उपस्थिति मे योगा व जुम्बा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियो, सीएलजी सदस्यां, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र एवं स्थानीय नागरिको स हित करीब 125-150 लोगों ने भाग लिया। इसके पश्चात सरदार स्कूल से अग्रसेन तिराहा, नगर परिषद पार्क, मुख्य चौराहा होते हुये एलबीएस कॉलेज के मैदान तक साईकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमे करीब 60-70 साईकिल सवारों ने भाग लिया।


Featured News