-
☰
राजस्थान: खनन विवाद में फायरिंग से मची इलाके में सनसनी, दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली क्षेत्र के अजीतपुरा–कुजेता गांव में खनन माफिया द्वारा ग्रामीणों पर फायरिंग किए जाने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली क्षेत्र के अजीतपुरा–कुजेता गांव में खनन माफिया द्वारा ग्रामीणों पर फायरिंग किए जाने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना धरना स्थल पर टेंट लगाने के दौरान हुई झड़प के बाद सामने आई, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि फायरिंग के दौरान दो लोगों को गोली लगी, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को तत्काल राजकीय बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दो दिन पहले ही पुलिस प्रशासन द्वारा यहां चल रहे धरने को हटाया गया था, जिसके बाद दोबारा टेंट लगाने के दौरान यह झड़प हुई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फायरिंग के आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है। वहीं, ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।
बिहार: शादी से इनकार पर युवती चढ़ी जियो टावर पर, इलाके में मचा हड़कंप
हरियाणा: नागरिक अस्पताल परिसर में बनेंगे 9 पार्क, 20 लाख से होगा सौंदर्यीकरण
हरियाणा: जिला बाल कल्याण परिषद के समर कैंप का हुआ शुभारंभ, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर
गुजरात: श्री सुजापीर दादा मंदिर के नवनिर्माण की तैयारी, 29 सदस्यीय समिति का गठन होगा
हरियाणा: समाधान शिविर में नागरिक समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
राजस्थान: अखिल भारतीय साहित्य परिषद का 9वां प्रदेश महाधिवेशन हुआ संपन्न