-
☰
राजस्थान: जल संचय-जन भागीदारी 2.0 अभियान में दिखी तेजी, समयबद्ध लक्ष्य पूरे करने के दिए गए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने वीसी के माध्यम से सभी विकास अधिकारियों को “जल संचय-जन भागीदारी 2.0” अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विस्तार
राजस्थान: जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने वीसी के माध्यम से सभी विकास अधिकारियों को “जल संचय-जन भागीदारी 2.0” अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने जल संरक्षण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर जोर दिया। इस दौरान जलसंधान विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक गोयल ने जानकारी दी कि अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन से जुड़े कार्यों की प्रगति नियमित रूप से पोर्टल पर दर्ज की जा रही है। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पूर्ण हो चुके कार्यों की प्रगति को प्राथमिकता के आधार पर पोर्टल पर अपडेट किया जाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में संचालित किया जाए तथा प्रतिदिन इसकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि लक्ष्य समय पर पूरे हो सकें। उन्होंने यह भी बताया कि अभियान के तहत कार्यों की प्रगति 31 मई 2026 तक पोर्टल पर दर्ज की जा सकेगी। इस अवधि के भीतर सभी विभागों को अपने कार्य पूर्ण करने होंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में 125 से अधिक जल संरचनाओं के निर्माण एवं उनकी प्रगति को सुनिश्चित किया जाए। जिला कलक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने 25 मई से शुरू होने वाले “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” की तैयारियों को भी मजबूत करने के निर्देश दिए।
हरियाणा: अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग हुई तेज
हरियाणा: 108 दिन का हुआ भव्य जैन विधान, श्रद्धा-भक्ति के साथ जारी आयोजन
हरियाणा: प्रशासनिक में हुआ बड़ा फेरबदल, IPS रोशन मीणा हुए नए एसपी नियुक्त
उत्तर प्रदेश: दवा व्यापार पूर्णतया हुआ बंद, केमिस्ट्स ने अवैध ई-फार्मेसी के खिलाफ जताया विरोध
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय स्वर्ण समाज ने राजकुमार भाटी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई
उत्तर प्रदेश: सार्वजनिक भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया, प्रशासन की सख्त कार्रवाई