-
☰
उत्तर प्रदेश: दवा व्यापार पूर्णतया हुआ बंद, केमिस्ट्स ने अवैध ई-फार्मेसी के खिलाफ जताया विरोध
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कोटपूतली, 20 मई केमिस्ट्स संगठनों के आह्वान पर बुधवार को कोटपूतली में दवा व्यापार पूर्णतया बंद रहा। राजस्थान केमिस्ट एलायंस एवं ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी बंद के समर्थन में जिलेभर के मेडिकल स्टोर संचालकों एवं दवा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध दर्ज कराया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कोटपूतली, 20 मई केमिस्ट्स संगठनों के आह्वान पर बुधवार को कोटपूतली में दवा व्यापार पूर्णतया बंद रहा। राजस्थान केमिस्ट एलायंस एवं ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी बंद के समर्थन में जिलेभर के मेडिकल स्टोर संचालकों एवं दवा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध दर्ज कराया। बंद के दौरान कोटपूतली शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे और व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए आंदोलन का समर्थन किया। केमिस्ट संगठनों ने अवैध ई-फार्मेसी संचालन, बड़े कॉरपोरेट्स द्वारा प्रिडेटरी प्राइसिंग और केंद्र सरकार की कुछ अधिसूचनाओं के विरोध में यह बंद आयोजित किया। दवा व्यापारियों का कहना है कि अवैध ई-फार्मेसी के कारण बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवाओं की बिक्री बढ़ रही है, जो जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। साथ ही, बड़े कॉरपोरेट्स द्वारा भारी छूट देकर छोटे व्यापारियों को बाजार से बाहर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पारंपरिक दवा व्यापार प्रभावित हो रहा है। केमिस्ट्स ने कहा कि औषधि व्यापार सीधे आमजन के स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है और इसमें नियमों की अनदेखी गंभीर परिणाम पैदा कर सकती है। संगठन ने सरकार से मांग की है कि दवा व्यापार से जुड़े लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान किया जाए और निष्पक्ष व संतुलित व्यापार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
हरियाणा: अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग हुई तेज
हरियाणा: 108 दिन का हुआ भव्य जैन विधान, श्रद्धा-भक्ति के साथ जारी आयोजन
हरियाणा: प्रशासनिक में हुआ बड़ा फेरबदल, IPS रोशन मीणा हुए नए एसपी नियुक्त
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय स्वर्ण समाज ने राजकुमार भाटी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई
उत्तर प्रदेश: सार्वजनिक भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया, प्रशासन की सख्त कार्रवाई