Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: शिव कावड़ यात्रा के मार्ग को लेकर मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन, पुराने आदेश लागू करने की हुई मांग

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 04/08/2026 05:01:02 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 04/08/2026 05:01:02 pm
Share:

विस्तार

राजस्थान: आगामी 9 और 10 अगस्त को प्रस्तावित शिव कावड़ यात्रा के मार्ग को लेकर मालपुरा के मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से वर्ष 2020 में निर्धारित मार्ग के अनुसार ही कावड़ यात्रा निकालने की अनुमति देने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि शिव कावड़ यात्रा समिति द्वारा पूर्व में प्रशासन को यात्रा मार्ग के संबंध में आवेदन देकर प्रशासनिक स्वीकृति का अनुरोध किया गया था।

इसके अलावा हाल ही में थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में भी दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में धार्मिक यात्राओं और जुलूसों के मार्ग को लेकर चर्चा हुई थी। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि 22 मई 2020 को उपखंड अधिकारी कार्यालय, मालपुरा द्वारा दोनों समुदायों के धार्मिक जुलूसों और यात्राओं के लिए जो नया मार्ग निर्धारित किया गया था, उसी व्यवस्था के अनुरूप इस वर्ष भी शिव कावड़ यात्रा की अनुमति दी जाए। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से पूर्व निर्धारित आदेशों का पालन करते हुए निर्णय लेने की अपील की। प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले पर नियमानुसार विचार करने का आश्वासन दिया।
 


Featured News