Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: सरूण्ड पुलिस की कार्रवाई, 132 टन अवैध पत्थर से भरे दो डंपर हुए जब्त, दो आरोपी भी हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 04/08/2026 05:15:53 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 04/08/2026 05:15:53 pm
Share:

विस्तार

राजस्थान: जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरूण्ड थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थरों से भरे दो डंपर जब्त किए हैं। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा दोनों वाहनों से कुल 132 टन अवैध पत्थर बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान और वृताधिकारी लक्ष्मी सुहार के सुपरविजन में थानाधिकारी यशपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

पहली कार्रवाई में HR55 AS 6654 नंबर के डंपर से 65 टन अवैध पत्थर बरामद किए गए। जांच के दौरान चालक परिवहन से संबंधित वैध ट्रांजिट पास (टीपी) या रॉयल्टी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद दूसरी कार्रवाई में HR55 AP 6528 नंबर के डंपर से 67 टन अवैध पत्थर जब्त किए गए। इस मामले में भी आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।