Contact for Advertisement 9919916171


Up Murder News: पति-पत्नी ने मिलकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, 20 फीट नीचे फेंका शव 

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश , यशोदा   Published by: , Date: 03/02/2026 01:12:13 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश , यशोदा
  • Published by: ,
  • Date:
  • 03/02/2026 01:12:13 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: हत्या की खबरें आए दिन सुनने को मिलती है, लेकिन कभी-कभी रिश्ते इतने खराब हो जाते है की लोग अपनी जान लेने और देने पर मजबूर हो जाते है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: हत्या की खबरें आए दिन सुनने को मिलती है, लेकिन कभी-कभी रिश्ते इतने खराब हो जाते है की लोग अपनी जान लेने और देने पर मजबूर हो जाते है। जी हां यूपी के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों की जटिलता और अपराध की भयावहता को उजागर कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में एक युवक ने पहले अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड के साथ बैठकर शराब पी, फिर आपसी साजिश के तहत एक के साथ मिलकर दूसरी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने मृतका की पहचान छिपाने के इरादे से शव के कपड़े तक उतार दिए और मौके से फरार हो गया। 30 जनवरी को  गोरखपुर में एक महिला का शव मिला था, जिसका चेहरा पूरी तरह खराब करने के बाद उसके सारे कपड़े उसके शरीर से हटा दिए ताकि महिला की पहचान न हो सके। इस मामले को लेकर पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सारी सच्चाई सामने आ गई। विजय साहनी नाम युवक मुंबई में प्राइवेट बीमा कंपनी में काम करता था।

 

उसकी 2012 में प्रिया शेट्टी नाम युवती से पहली बार मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों के बिच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गई। दोनों लिव इन में रहने लगे, जिसके कुछ ही समय बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। प्रिया का एक लड़का भी हुआ, जिसकी उम्र इस समय लगभग 13 से 14 साल है। बच्चा होने के बाद से ही विजय और प्रिया के बिच दूरियां बढ़ने लगी। इसी बीच दोनों अलग हो गया। 2014 में विजय के घरवालों ने उसका रिश्ता संध्या नाम की लड़की से तय कर दिया। शादी के बाद विजय पत्नी को भी मुंबई लेकर चला गया। वहां आरोपी फिर प्रिया के संपर्क में आया। उससे मिलने जुलने लगा। आरोपी विजय 26 जनवरी को अपनी पत्नी संध्या और प्रेमिका प्रिया शेट्टी को लेकर गोरखपुर पहुंच गया। इस दौरान पत्नी और प्रेमिका के साथ खूब शराब पी। आरोपी विजय 29 जनवरी की शाम गोरखपुर से ऑटो बुक कराकर पत्नी और प्रेमिका के साथ शराब पीते हुए पीपीगंज ले गया।

 

पीपीगंज में ऑटो वाले ने पैसे मांगे तो उससे बवाल हो गया। रास्ते में एक जगह पर तीनों ने फिर शराब पी, जिसके बाद प्रिया हंगामा करने लगी संध्या ने किसी तरह दोनों को शांत कराया। वह नशे में जमीन पर लेट गई तो संध्या के साथ मिलकर प्रिया को स्कूटी पर बैठाया। रास्ते में बरघट्टा पुल पर फिर तीनों ने मिलकर शराब पी। वहां भी प्रिया ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद पत्नी संध्या और विजय ने मिलकर प्रिया का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मारने के बाद पत्नी के साथ मिलकर उसकी लाश पुल से 20 फीट नीचे लेकर गया। वहां पर पहचान छिपाने के लिए पहले चेहरा कुचल दिया और शरीर से सारे  कपड़े उतार दिए। ताकि उसकी पहचान न हो सके। इस घटना के बाद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।