-
☰
राजस्थान: सेवा कार्यों, वृक्षारोपण और फल वितरण के साथ मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास, जोश और उमंग के साथ मनाया गया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास, जोश और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ. अभिलाष मीणा और उनकी टीम के नेतृत्व में क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक एवं सेवाभावी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व प्रवक्ता के. एम. बंसल, महिला प्रकोष्ठ की महासचिव कमलेश बंसल, उपाध्यक्ष अमरसिंह गुर्जर, राहुल मीणा, सुनील मीणा, कमलेश मीणा, अजय मीणा, आजाद सोनी, राकेश सैनी, मंगल, हंसराज कौशिक, दिनेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहें। पक्षियों के लिए परिंडे और वृक्षारोपण अभियान बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए चिकित्सा प्रकोष्ठ की टीम ने मूक पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का अभियान चलाया। इसके तहत नागाजी मंदिर और बड़ा मंदिर परिसर में परिंडे बांधकर उनमें पानी की व्यवस्था की गई। साथ ही नागाजी मंदिर में श्री सीताराम महाराज के सानिध्य में वृक्षारोपण भी किया गया। मंदिर में प्रार्थना और बच्चों को फल वितरण कस्बे के छोटा बाजार स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु होने की भगवान से विशेष प्रार्थना की। इसके पश्चात टीम के सदस्यों ने बेसहारा और जरूरतमंद बच्चों के बीच जाकर फल वितरित किये। कचहरी परिसर में काटा केक कचहरी परिसर स्थित एसडीएम कोर्ट चौक में अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राहुल गांधी के जन्मदिन का केक काटा गया। इस दौरान सभी का मुंह मीठा करवाकर मिठाईयां बांटी गई। चिकित्सा संस्थान परिसर में किया सघन वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुये कस्बे के नागाजी की गौर स्थित राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेष महासचिव डॉ. अभिलाष मीणा के साथ चिकित्सकों व स्टॉफ सदस्यों ने भी पौधारोपण किया।
गुजरात: मासूम पर हमले के बाद ग्रामीणों ने मांगी कार्रवाई
हरियाणा: यातायात व्यवस्था सुधारने को चला विशेष अभियान, सामान रखने वालों को दी चेतावनी
हरियाणा: योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
गुजरात: किसानों ने मांगा उचित मुआवजा, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं ने लगाया शर्बत शिविर, राहगीरों को मिली राहत
राजस्थान: राजस्थान विश्वविद्यालय की प्रायोगिक परीक्षा का केन्द्र बना एलबीएस कॉलेज कोटपूतली