Contact for Advertisement 9919916171


Up Murder News: फावड़े से हमले कर देवर ने ली भाभी की जान, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yasoda , Date: 04/04/2026 11:12:02 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yasoda ,
  • Date:
  • 04/04/2026 11:12:02 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पैसा एक ऐसी चीज है, जिसके लेन-देन को लेकर इंसान कुछ भी करने के लिए तैयार हो सकता हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पैसा एक ऐसी चीज है, जिसके लेन-देन को लेकर इंसान कुछ भी करने के लिए तैयार हो सकता हैं। यहाँ तक की किसी मासूम की जान लेने पर भी उतारू हो जाता है। हाल ही में उत्तर प्रदेश से भी एक ऐसी ही खबर सामने आ रही है, जिसको सुन आप भी चौक जाएगें। यहाँ एक देवर ने अपनी ही भाभी को पैसे न देने पर फावड़े से हमला कर उसको मौत के घाट उतार दिया। आइये आपको बताते है की आखिर पूरा मामला क्या है।  यूपी के हाटा नगर के सहबाजपुर वार्ड की है। बुधवार की शाम को सुनीता घर के कामों में लगी थी, तभी सुनीता का देवर बृजमोहन उर्फ डब्लू अपनी भाभी से कुछ पैसे मांगता है। सुनीता उसको पैसे देने से इंकार कर देती है। बृजमोहन इस बात से काफ़ी गुस्से में आ जाता है। गुस्से में बृजमोहन बाहर से फावड़ा लेकर आता है और सुनीता पर वार करता है।

 

बृजमोहन अपनी भाभी पर तब तक ताबड़तोड़ वार करता है, जब तक की उसकी सांसे रुक नहीं जाती है।  घटना के बाद जब घर वाले चिल्लाते है तो आस-पास के लोग सुनीता को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुँचते है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाती है। घटना के बाद पुलिस को जब इसकी जानकारी दी गई तो पुलिस ने बृजमोहन को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच में पता चला की बृजमोहन मानसिक रूप से अस्वस्थ है। मौके पर पहुंचे हाटा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने रोजगार के सिलसिले में गुजरात गए सुनीता के पति ओमप्रकाश सिंह से बात कर जानकारी ली। गांव के लोगों पूछताछ में पता चला की ओमप्रकाश चार महीने पहले ही गुजरात गया था।