-
☰
उत्तर प्रदेश: SSC ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का आरोपी हुआ गिरफ्तार, 92 मॉडिफाइड TFT स्क्रीन हुआ बरामद
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नोएडा एसटीएफ को SSC ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने मामले में फरार चल रहे आरोपी लोकेश को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मॉडिफाइड TFT स्क्रीन तैयार कर उन्हें विभिन्न राज्यों में सप्लाई करने की बात कबूल की है। एसटीएफ ने आरोपी के कब्जे से 92 मॉडिफाइड TFT स्क्रीन, 45 VGA कार्ड, 20 HDMI कार्ड और रास्पबेरी पाई डिवाइस समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। एसटीएफ के मुताबिक, इन मॉडिफाइड स्क्रीन और तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं में नकल कराने के लिए किया जाता था। फिलहाल पुलिस और एसटीएफ गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले की आगे की जांच जारी है।
गुजरात: लगातार बारिश से शिनोर में जलभराव, कई सड़कों पर यातायात बंद
गुजरात: हाईटेंशन पोल विवाद पर किसानों का शक्ति प्रदर्शन, सरकार से संशोधन की मांग
हरियाणा: ग्रामीण महिलाओं को डेयरी के लिए मिलेगी पंचायत की जमीन, हरियाणा सरकार की नई पहल
उत्तर प्रदेश: डीएम-एसपी ने सड़क हादसे के घायल को पहुंचाया अस्पताल, पेश की इंसानियत की मिसाल
उत्तर प्रदेश: हत्या के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली , कई हथियार बरामद