Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सुरक्षा और व्यवस्था के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश,गगन कुमार  Published by: , Date: 01/08/2026 11:11:11 am Share:
  • उत्तर प्रदेश,गगन कुमार
  • Published by: ,
  • Date:
  • 01/08/2026 11:11:11 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नगर के एलडीएवी इंटर कॉलेज के सभागार में छोटी काशी अनूपशहर में लगने वाले आगामी कावड़ यात्रा को कुशल पूर्वक संपन्न करने के लिए जिला अधिकारी हर्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नगर के एलडीएवी इंटर कॉलेज के सभागार में छोटी काशी अनूपशहर में लगने वाले आगामी कावड़ यात्रा को कुशल पूर्वक संपन्न करने के लिए जिला अधिकारी हर्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में डीएम हर्ष ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। यह मेला नो एक्सीडेंट नो प्लास्टिक नो गंगा में डूबना आदि किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो सभी अधिकारियों के लिए मोबाइल नंबर एवं मेला ग्रुप एवं नक्शा बनाकर तैयार कर दिया गया है। इससे सभी अधिकारी जोड़ दिए गए हैं। लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगी यदि कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है। उसके खिलाफ सख्त कानून कारवाई की जाएगी। यह एक महीना कावड़ यात्रा रहेगी अपनी मानवता के अनुसार स्फ्ट वाइज ड्यूटी करें मेले के अंदर सफाई का विशेष ध्यान रखें काबड मार्गों पर भी सफाई होनी चाहिए। 


एस एस पी दिनेश कुमार सिंह सभी पुलिस विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। ड्यूटी के दौरान सतर्क रहें। लापरवाही नहीं करें सभी कावड़ियों से प्रेम से पेस आए उनके साथ शिष्टाचार बरतें ड्यूटी के दौरान कोई भी पुलिस कर्मी या अधिकारी लापरवाही मैं दोषी पाया जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। एडीएम एवं एस पीआरओ अंतरिक्ष जैन एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को कावड़ यात्रा के लिए बने कानूनों के लिए अवगत कराया गया है।  एल डी ए बी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती शशि बाला पन्त के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत डीएम एवं एस एस पी ने पौधा रौपा। इस अवसर पर तहसील अनूपशहर डिवाई स्याना के एसडीएम पुलिस क्षेत्राधिकारी एस एच ओ तहसीलदार नायब तहसील  बी डीओ उपस्थित रहे।