Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कराटे खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chandra Prakash Maurya , Date: 01/08/2026 11:15:02 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Chandra Prakash Maurya ,
  • Date:
  • 01/08/2026 11:15:02 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गगहा राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कराटे कोच चंद्र प्रकाश मौर्य तथा उनके शिष्यों ईशु पासवान, इशिका पासवान, कंचन यादव और वंशिका पांडेय का 11वीं इंटरनेशनल शितोर्यू कराटे-डो चैंपियनशिप, जापान के लिए चयन होने पर ग्राम पंचायत करवल उर्फ मझगाँवा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गगहा राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कराटे कोच चंद्र प्रकाश मौर्य तथा उनके शिष्यों ईशु पासवान, इशिका पासवान, कंचन यादव और वंशिका पांडेय का 11वीं इंटरनेशनल शितोर्यू कराटे-डो चैंपियनशिप, जापान के लिए चयन होने पर ग्राम पंचायत करवल उर्फ मझगाँवा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर ग्राम प्रधान संदीप मोदनवाल, कृष्ण प्यारे मोदनवाल, डॉ. रामेश्वर यादव, प्रदीप मोदनवाल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पलटू प्रसाद, श्याम सुंदर (पोस्ट मास्टर), ऋषि निषाद सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, खेल प्रेमियों एवं ग्रामीणों ने सभी चयनित खिलाड़ियों एवं उनके कोच का भव्य स्वागत करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

ग्रामीणों ने कहा कि कराटे कोच चंद्र प्रकाश मौर्य वर्षों से ग्रामीण अंचल के बच्चों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं। उनके कुशल मार्गदर्शन और अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि उनके शिष्यों ईशु पासवान, इशिका पासवान, कंचन यादव और वंशिका पांडेय ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त किया है। यह उपलब्धि पूरे गोरखपुर और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

ग्रामीणों ने चीफ टेक्निकल डायरेक्टर सेंसाई समीर दास (असम) के योगदान की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सेंसाई समीर दास कराटे जगत के प्रतिष्ठित प्रशिक्षक, 12 बार के राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता, अनुभवी राष्ट्रीय रेफरी एवं उत्कृष्ट तकनीकी विशेषज्ञ हैं। उनके मार्गदर्शन, अनुशासन और तकनीकी प्रशिक्षण से देशभर के हजारों खिलाड़ी लाभान्वित हुए हैं। उनके नेतृत्व में अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

इस अवसर पर राजबहादुर के सहयोग एवं योगदान की भी सराहना की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि खिलाड़ियों का निरंतर उत्साहवर्धन, सहयोग और खेलों के प्रति उनकी सकारात्मक सोच युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कराटे गतिविधियों को आगे बढ़ाने में उनके योगदान के लिए क्षेत्रवासियों ने उनका आभार व्यक्त किया।

ग्राम प्रधान संदीप मोदनवाल एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने सभी चयनित खिलाड़ियों, कराटे कोच चंद्र प्रकाश मौर्य, चीफ टेक्निकल डायरेक्टर सेंसाई समीर दास (असम) तथा राजबहादुर को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पूरी टीम जापान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत, उत्तर प्रदेश और गोरखपुर का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित करेगी।