Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सड़क की गुणवत्ता पर सवाल पूछना पड़ा भारी: सरपंच ने ग्रामीण को पत्थर लेकर दौड़ाया, वीडियो हुई वायरल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश:  Published by: Durgesh Kumar Gupta , Date: 20/04/2026 11:03:40 am Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by: Durgesh Kumar Gupta ,
  • Date:
  • 20/04/2026 11:03:40 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिले के ब्यौहारी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खड्डा में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। सरपंच द्वारा पत्थर लेकर ग्रामीण को दौड़ाने की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिले के ब्यौहारी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खड्डा में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। सरपंच द्वारा पत्थर लेकर ग्रामीण को दौड़ाने की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पूछा- क्या गुणवत्ता के मानकों का पालन हो रहा जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खड्डा के इमली टोला से करीब 300 मीटर दांडीटोला पहुंच मार्ग लंबी ग्रेवल पीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। मौके पर सरपंच संतोष कोल खुद काम की निगरानी कर रहे थे, इसी दौरान गांव के ही संदीप पटेल ने निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाते हुए सरपंच से पूछा कि क्या सड़क निर्माण में तीन-एक के अनुपात से मसाला डाला जा रहा है और क्या गुणवत्ता के मानकों का पालन हो रहा है।

सार्वजनिक धन से बन रही सड़क की गुणवत्ता की जांच वायरल वीडियो में सरपंच न सिर्फ भड़क गए, बल्कि उन्होंने जमीन से एक बड़ा पत्थर उठाया और ग्रामीण को मारने के लिए दौड़ पड़े। सरपंच बार-बार वीडियो बंद करने की धमकी देते रहे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आए। ग्रामीण का कसूर सिर्फ इतना था कि वह सार्वजनिक धन से बन रही सड़क की गुणवत्ता की जांच चाहता था, लेकिन जवाब देने के बजाय हिंसा पर उतारू होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीण बल्लू पटेल ने आरोप लगाया है कि सड़क पूरी तरह से गुणवत्ताहीन बनाई जा रही है और पूछने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

Related News

उत्तर प्रदेश: कारिया पटवा में श्रीमद् भागवत कथा हेतु भव्य कलश यात्रा निकाली गई, श्रद्धालुओं में उत्साह

उत्तर प्रदेश: झांसी में सेवा धाम पर माता रानी के दर्शन, निःशुल्क चिकत्सा सेवा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह

उत्तर प्रदेश: नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में यूपी पुलिस की भूमिका पर प्रेस वार्ता, अधिवक्ताओं व कार्यकर्ताओं ने उठाए गंभीर सवाल

राजस्थान: वृद्ध आश्रम पर आधारित लघु फिल्म का भव्य मुहूर्त, रिश्तों की गहराई पर केंद्रित होगी कहानी

उत्तर प्रदेश: रविंद कुमार चौहान बने नए DM, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए चर्चित

उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटरों के खिलाफ पार्षदों ने किया विरोध, अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन


Featured News