Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-63 में विराट हिंदू सम्मेलन भव्य और शांतिपूर्ण रूप से हुआ संपन्न

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 16/02/2026 02:22:17 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 16/02/2026 02:22:17 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नोएडा के सेक्टर-63 स्थित छिजारसी-चोटपुर कॉलोनी (वीर सावरकर नगर, पुस्ता रोड) में 15 फरवरी 2026, रविवार को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन भव्य और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नोएडा के सेक्टर-63 स्थित छिजारसी-चोटपुर कॉलोनी (वीर सावरकर नगर, पुस्ता रोड) में 15 फरवरी 2026, रविवार को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन भव्य और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। दोपहर 1 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम शाम 5 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि स्वामी दीपंकर जी महाराज ने समाज में एकता, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक जागरूकता पर जोर दिया। मुख्य वक्ता कृपा शंकर जी ने युवाओं से सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। विशेष अतिथि महामंडलेश्वर शिवाचार्य साध्वी कर्णा जी ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता पर अपने विचार रखे। सम्मेलन के दौरान भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।