-
☰
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने वृद्धेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर जनपद मीरजापुर में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह ने नगर के सत्ती रोड स्थित प्राचीन वृद्धेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर जनपद मीरजापुर में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह ने नगर के सत्ती रोड स्थित प्राचीन वृद्धेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने जनपद एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। जलाभिषेक के दौरान अष्ट कौशल महंथ डॉ. योगानन्द गिरी द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को अनुष्ठान कराया गया, वहीं पुरोहित पंडित नितिन अवस्थी ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक सम्पन्न कराया। मंत्रोच्चार के उपरांत जिलाधिकारी ने कहा कि भगवान शिव का जलाभिषेक मनुष्य के मन में व्याप्त नकारात्मकता को दूर कर मानसिक शांति, सुख-समृद्धि एवं स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने का माध्यम है। इसके पश्चात महंथ योगानन्द गिरी ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक को अंगवस्त्र व भगवान वृद्धेश्वरनाथ का चित्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोवा लाल, सलिल पाण्डेय, राजेन्द्र तिवारी, संदर्भ पाण्डेय, संतोष श्रीवास्तव, गौरव उमर, विन्ध्यवासिनी उमर, दीपा उमर सहित अन्य अधिकारी व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
उत्तर प्रदेश: अहरौरा साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी में ₹70,729/- पीड़ित को लौटाए
उत्तर प्रदेश: जल शक्ति पार्क और तोप का लोकार्पण, शिव उपासना सहित सुविधाओं का उद्घाटन
उत्तर प्रदेश: खून्नू यादव की देखरेख में विराट कुश्ती दंगल हुई सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: अवंतिका सेवा समिति की ग्रामीण बालक प्रतिभा खोज कबड्डी प्रतियोगिता हुई संपन्न
राजस्थान: वार्ड 39 में कचरे के ढेर से नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल