-
☰
उत्तर प्रदेश: भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने यूपी कार्यकारिणी का किया विस्तार, पप्पू सिंह बने प्रदेश महासचिव
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। नेशनल कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी ने जनपद लखीमपुर खीरी, तहसील निघासन, थाना तिकुनिया क्षेत्र के ग्राम व पोस्ट कड़िया, निवासी श्री पप्पू सिंह पुत्र श्री जीत सिंह को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार, श्री पप्पू सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव तथा जनपद लखीमपुर खीरी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी ने कहा की अभिलंब प्रदेश कार्यकारी की नई सूची घोषित कर दिया जाएगा। अपनी नियुक्ति पर प्रदेश महासचिव पप्पू सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन की विचारधारा, नीतियों एवं उद्देश्यों को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाने तथा मीडिया से जुड़े साथियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल )देशभर में पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों के हितों के लिए कार्य करने वाला एक प्रमुख राष्ट्रीय संगठन है।
राजस्थान: श्रुत पंचमी पर टोंक में मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश, जिनवाणी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
गुजरात: हाईटेंशन लाइन मुद्दे पर किसानों का आंदोलन तेज, न्याय और मुआवजे की उठी मांग
उत्तर प्रदेश: जैन समाज ने निकाली जिनवाणी माँ की भव्य पालकी यात्रा
उत्तर प्रदेश: विकास प्राधिकरण पर अवैध निर्माण को संरक्षण देने के आरोप, जेई की भूमिका पर उठे सवाल
हरियाणा: सफाई अभियान तेज, कचरा फैलाने वालों पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई
गुजरात: ऊंझा नगरपालिका को मिला आधुनिक फायर टेंडर, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत