-
☰
उत्तर प्रदेश: महोबा में सिपाही की बहन का सुनसान इलाके में मिला शव, शरीर पर चोट ने निशान
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महोबा शहर के जेल के पीछे सुभाष नगर की सुनसान इलाके में 22 वर्षीय प्रियंका का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवती की शादी आगामी जुलाई में होनी थी, लेकिन खुशियों वाले घर में मातम पसर गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महोबा शहर के जेल के पीछे सुभाष नगर की सुनसान इलाके में 22 वर्षीय प्रियंका का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवती की शादी आगामी जुलाई में होनी थी, लेकिन खुशियों वाले घर में मातम पसर गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि बीती रात परिवार के सभी सदस्य खेत पर फसल की कतराई के लिए गए हुए थे और प्रियंका घर पर अकेली थी। सुबह करीब 6:00 बजे जब परिजन घर लौटे, तो मुख्य दरवाजा खुला देख उनके होश उड़ गए। प्रियंका घर के अंदर नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद, शौच के लिए निकले स्थानीय लोगों ने पहाड़ी पर एक युवती का शव देखा। शिनाख्त होने पर पता चला कि वह प्रियंका ही थी। मृतका के चाचा महेंद्र कुमार ने बताया कि प्रियंका के शरीर और गाल पर चोट के गहरे निशान हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि उसे पत्थरों से कुचलकर मारा गया है। प्रियंका की शादी 8 जुलाई को तय हो चुकी थी और घर में विवाह की तैयारियाँ चल रही थीं। मृतका का बड़ा भाई संतोष पुलिस में सिपाही है। इस वारदात को लेकर परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक समानता और शिक्षा के महत्व को भी मजबूती से रेखांकित करता है।
महोबा के शहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर मोहल्ला के सुनसान इलाके में एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यहां रहने वाले मानिकचंद्र रैकवार की 22 वर्षीय पुत्री प्रियंका का शव मोहल्ले के ही सुनसान इलाके में पड़ा मिला। प्रियंका तीन भाइयों की इकलौती बहन थी, उसकी मौत की खबर ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है।
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर रक्षाबंधन पर्व के मौके पर जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट
उत्तर प्रदेश: अंबेहटा में रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर सड़क विकास कार्यों का नगर विधायक राजीव गुंबर ने किया शुभारंभ
हरियाणा:नशा छोड़ने की राह पर कदम बढ़ा रहे युवाओं का हाथ थाम रही हिसार पुलिस
गुजरात: ITI हांसी व महिला आईटीआई में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बिहार: बैरिया वार्ड-13 में संगठन को मजबूत करने को लेकर बैठक हुई आयोजित