Contact for Advertisement 9919916171

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती पर्व पर निकाली शोभायात्रा

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 15/04/2026 01:58:27 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 15/04/2026 01:58:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती समारोह के उपलक्ष में महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत चैयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान रहे,मंच पर आसीन पदाधिकारीगणों व उपस्थित गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में जनसाधारण को संबोधित कर बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी की महानता के विषय पर चर्चा कर संविधान का विवरण प्रस्तुत किया,और सामाजिक विकास व राष्ट्रहित एंव जनहित के लिए प्रेरित कर सम्मानित गणों का उत्साह वर्धन किया। तत्पश्चात जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम को उच्च स्तरीय लोगों के संरक्षण में रूप रेखा के अनुसार आगे बढ़ाया गया।

विस्तार

जिसमें भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय डॉक्टर बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी के जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के मनाया गया। अनेक कार्यक्रमों उपरांत जिसका नगर भ्रमण कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक काॅलोनी स्थित संतशिरोमणी रविदास मंदिर/श्री बाबा छात्रावास के प्रांगण से किया गया,और नगर में हर्षोल्लास से बहुचर्चित भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में भारत माता,संतशिरोमणी रविदास, महात्मा बुद्ध,भगवान वाल्मीकि, राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फूले-मां सावित्रीबाई फुले व संविधान निर्माता पूजनीय बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की सुंदर एंव मनमोहक झांकियों का कुशल प्रदर्शन किया गया जो कुशल कारीगरों द्वारा डेकोरेशन से सुसज्जित की गई। बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की मैन झाँकी की अगुवाई महात्मा सूरजदास जी महाराज ने की और बाबा साहब के रथ पर आसीन रहे। 

जय भीम के नारों की गुंजार से नगर में धूम मची रही,शोभायमान झांकियां नगर व क्षेत्र वासियों का मन मोह कर आकर्षण का केन्द्र बनी रही। डॉक्टर भीम राव अंबेडकर सामाजिक चेतना क्लब रजि0 द्वारा नासिक ढोल पार्टी व सुप्रसिद्ध बैण्ड पार्टियों,भजन मंडली और डेकोरेशन से भरपूर भावनात्मक लुभावने अंदाज में शोभायात्रा का नगर भ्रमण किया गया। बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के जन्मोत्सव के महापर्व पर निकाली गई शोभायात्रा का नगर में पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर स्वागत किया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों मौहल्ला सराय, इस्लाम नगर रोड टाल पर, मैन बाजार, मौहल्ला इकराम रविदास मंदिर, दिल्ली रोड, हाथी गेट, शहरी पुल, पीठ बाजार, वाल्मीकि बस्ती,होली चौंक से होकर अपने निज स्थान पर शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के शुभारंभ से शुभ समाप्ति तक पुलिस विभाग का योगदान सराहनीय रहा।

इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर महात्मा सूरजदास जी महाराज, पूर्व चैयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी,पूर्व सभासद जसवीर सिंह,डॉक्टर सुखबीर सिंह, सुंदर लाल, मास्टर मेघराज,मास्टर रघुनाथ,संरक्षक रघुवीर,राकेश लांबा,महेंद्र सिंह,अमित सैनी व रविंद्र चौधरी आदि की उपस्थिति रही,वहीं पर डॉक्टर भीम राव अंबेडकर सामाजिक चेतना क्लब रजिo श्री बाबा छात्रावास के प्रधान संदीप कुमार गौतम,उप प्रधान बंटी,प्रताप, संदीप, शुभम, कोषाध्यक्ष जोनी लांबा,राकेश लांबा,संगठन मंत्री संजय कुमार,संदीप मैनवाल,महासचिव विशाल कुमार,संचालक रवि लांबा,गौरव कुमार,मीडिया प्रभारी अनुज सहगल,मंत्री रवि कुमार,सौरव मेनवाल, विकास,संरक्षक रघुवीर सिंह,  रोहित प्रधान रविदास मंदिर समिति सराय, मास्टर सागर,अरुण,सोनू आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।