Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा एक अवैध शराब नशा तस्कर गिरफ्तार

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 15/04/2026 12:48:45 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 15/04/2026 12:48:45 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 17 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 17 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के निर्देशन में नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्री राधेश्याम यादव के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना रामपुर मनिहारान की पुलिस टीम ने मंगलवार को वी वी आई पी कार्यक्रम और डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत क्षेत्र में चेकिंग व गश्त के दौरान  नगर के वार्ड 5 मौहल्ला गंगाराम स्थित एक निर्माणाधीन मकान से आरोपी मंजीत सिंह पुत्र मदनलाल को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास से 17 टेट्रा पैक महबूबा ब्रांड की देशी शराब बरामद हुई। इस संबंध में थाना रामपुर मनिहारान पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 127/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब मजदूरों के लिए लाया था और खुद भी कभी कभी स्वंय भी सेवन कर लेता है। 

पुलिस के अनुसार आरोपी का थाना रामपुर मनिहारान में कोई आपराधिक इतिहास नहीं  है। इस विषय में कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ललित कुमार और कांस्टेबल अंकित शामिल रहे।