-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस ने अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए 4 ट्रैक्टर-ट्रालियों को किया सीज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माननीय अभिनंदन सिंह जनपद सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा अवैध खनन एवं खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माननीय अभिनंदन सिंह जनपद सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा अवैध खनन एवं खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्री प्रवेश कुमार थाना सरसावा एवं खनन अधिकारी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 04.04.2026 को थाना सरसावा व राजस्व विभाग की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान बिना खनन सम्बन्धी वैध प्रपत्र के खनन परिवहन करते हुए 04 ट्रैक्टर-ट्रालियों को चौकी क्षेत्र शहाजहाँपुर से नियमानुसार सीज किया गया। इस कार्यवाही का उद्देश्य जनपद सहारनपुर मेंअवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं नियमविरुद्ध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा पर्यावरण संरक्षण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है। ट्रैक्टर स्वराज 855 चैचिस नम्बर MBNBHSSNMSCN42122 इन्जन नम्बर EZ5003/SHN65108 मय ट्राली रेत। ट्रैक्टर महिन्द्रा 585 चैचिस नम्बर MBNAAANAEHNB00228 इन्जन नम्बर NHB6CAE0001 मय ट्राली रेत। ट्रैक्टर महेन्द्रा DI चैचिस नम्बर MBNHAALDBPRA05147 इन्जन न0RPA2GCA1359 मय ट्राली रेत। ट्रैक्टर महेन्द्रा 575 चैचिस नम्बर MBNHAALF2SRE09088 इन्जन नम्बर RSE2GCA6176 मय ट्राली रेत।
उत्तर प्रदेश: गगहा थाना क्षेत्र में प्रेम विवाद में महिला की चाकू मरकर हत्या, आरोपी हुआ फरार
गुजरात: वार्ड 12 में परसोतमभाई एन. मूंगरा ने महानगरपालिका चुनाव में दावेदारी की गई पेश
उत्तर प्रदेश: ग्राम पंचायत में RTI में बड़ी अनियमितता, 646 पृष्ठों की जानकारी पर विवाद
छत्तीसगढ़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से ‘स्कूल चलो अभियान’ का किया भव्य शुभारंभ