-
☰
उत्तर प्रदेश: गगहा थाना क्षेत्र में प्रेम विवाद में महिला की चाकू मरकर हत्या, आरोपी हुआ फरार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गगहा थाना क्षेत्र अवैध संबंधों के विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। गजपुर बाजार में एक शादीशुदा महिला की उसके कथित प्रेमी ने सरेआम गला रेतकर हत्या कर दी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गगहा थाना क्षेत्र अवैध संबंधों के विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। गजपुर बाजार में एक शादीशुदा महिला की उसके कथित प्रेमी ने सरेआम गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, महिला खुशबू राज का पति उमेश विदेश (दुबई) में काम करता है। उसकी गैरमौजूदगी में महिला का पड़ोस में रहने वाले युवक सीताराम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस संबंध को लेकर परिवार में पहले से ही विवाद था।जब इस मामले की जानकारी पति को हुई, तो उसने अपने छोटे भाई (देवर) को सच्चाई पता करने के लिए कहा। देवर ने महिला और उसके प्रेमी को एक मंदिर पर बुलाया, जहां सबके सामने महिला से गंगाजल लेकर कसम खिलाई गई। महिला ने कसम खाकर कहा कि अब उसका आरोपी से कोई संबंध नहीं है।यह सुनते ही आरोपी सीताराम भड़क उठा और उसने गुस्से में आकर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं।
गुजरात: वार्ड 12 में परसोतमभाई एन. मूंगरा ने महानगरपालिका चुनाव में दावेदारी की गई पेश
उत्तर प्रदेश: ग्राम पंचायत में RTI में बड़ी अनियमितता, 646 पृष्ठों की जानकारी पर विवाद
छत्तीसगढ़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस ने अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए 4 ट्रैक्टर-ट्रालियों को किया सीज
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से ‘स्कूल चलो अभियान’ का किया भव्य शुभारंभ