Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: साइबर पुलिस ने 5.37 लाख रुपये की ठगी वापसी कर पीड़िता को दी राहत
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 27/03/2026 01:53:02 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 27/03/2026 01:53:02 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: वादिया श्रीमती निलिमा शर्मा निवासी सुक्खुपुरा, बेरीबाग थाना जनकपुरी जनपद सहारनपुर द्वारा थाना साइबर क्राइम, सहारनपुर उपस्थित आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र बाबत अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीडिता के खाते से यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधडी कर रु 05,37,000/- रूपये की धनराशि फ्राड कर लेने की शिकायत प्राप्त हुई थी ।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: वादिया श्रीमती निलिमा शर्मा निवासी सुक्खुपुरा, बेरीबाग थाना जनकपुरी जनपद सहारनपुर द्वारा थाना साइबर क्राइम, सहारनपुर उपस्थित आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र बाबत अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीडिता के खाते से यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधडी कर रु 05,37,000/- रूपये की धनराशि फ्राड कर लेने की शिकायत प्राप्त हुई थी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम व साइबर फ्राड में ठगी गयी धनराशि पीडितों के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी (साइबर अपराध) एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम श्री इन्द्रेश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त शिकायत में त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदिका निलिमा शर्मा उपरोक्त के खाते से साइबर फ्रॉड के माध्यम से ठगी गयी 5,37,000/- रूपये की शतप्रतिशत धनराशि पीडिता के खाते में वापस करायी गयी । पीडिता द्वारा ठगी गई शतप्रतिशत धनराशि खाते में वापस पाकर सहारनपुर पुलिस व थाना साइबर क्राइम पुलिस का आभार प्रकट किया गया। किसी भी अन्जान व्यक्ति के साथ ओटीपी शेयर न करे, जालसाजों से सावधान रहे एवं किसी भी प्रकार का साइबर फ्राड होने पर साइबर हेल्प लाईन नम्बर 1930 या WWW.CYBERCRIME.GOV.IN पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराये।