-
☰
उत्तर प्रदेश: बीवी टोला स्थित एचडीएफसी एटीएम में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से घटना की आशंका
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बीवी टोला में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एचडीएफसी बैंक के एटीएम में अचानक आग लग गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बीवी टोला में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एचडीएफसी बैंक के एटीएम में अचानक आग लग गई। घटना सुबह लगभग 10 बजकर 10 मिनट की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही डायल 112 के माध्यम से पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बैरिया थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की सहायता और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। पुलिस द्वारा घटना की सूचना बैंक प्रबंधन को दे दी गई है। फिलहाल मौके पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। प्रशासन द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, विकास से जुड़े अहम फैसले
उत्तर प्रदेश: मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा, 27 मार्च तक फार्म निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश: छात्राओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने हेतु कार्यशाला आयोजित किया गया
हरियाणा: भिवानी में भीम आर्मी ने मनाया शहीदी दिवस, युवाओं को शहीदों के आदर्श अपनाने का संदेश
उत्तर प्रदेश: बलिदान दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु-सुखदेव को श्रद्धांजलि, कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन