-
☰
उत्तर प्रदेश: शहीद दिवस पर युवाओं ने निकाली पदयात्रा, देशभक्ति का संदेश दिया
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर जनपद में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदान दिवस पर उनके अदम्य साहस, बलिदान एवं देशभक्ति की स्मृति में शहीद दिवस के अवसर पर “मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी” थीम के अंतर्गत मेरा युवा भारत शाहजहांपुर द्वारा एक भव्य पदयात्रा निकाली गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर जनपद में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदान दिवस पर उनके अदम्य साहस, बलिदान एवं देशभक्ति की स्मृति में शहीद दिवस के अवसर पर “मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी” थीम के अंतर्गत मेरा युवा भारत शाहजहांपुर द्वारा एक भव्य पदयात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को नमन करते हुए उनके जीवन, संदेश व युवाओं में राष्ट्र प्रथम की भावना की विचारधारा को आत्मसात करने हेतु संगोष्ठी आयोजित की गई और प्रश्नोत्तरी भी कराई गई, जिसके बाद माय भारत स्वयंसेवकों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ शहीदों की तस्वीर लेकर और मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी, वंदे मातरम, जय हिंद के देशभक्ति नारों के साथ खिरनी बाग शहीद स्तंभ तक आकाश गुंजायमान कर दिया। पदयात्रा में युवाओं, स्वयंसेवकों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान को स्मरण करना है और पदयात्रा में युवाओं ने राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प भी लिया है। जिला क्रीड़ाधिकारी एस पी बमनिया ने कहा कि शहीद दिवस केवल एक स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और हमें अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए। युवा कल्याण अधिकारी एन के सिंह ने कहा कि 'मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि प्रत्येक युवा का कर्तव्य है कि वह देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाए। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला गंगा समिति से डी पी ओ डॉ विनय सक्सेना, समाजसेवी मुकेश परिहार, खिलाड़ी अजयपाल वर्मा, शकील, मुजाहिद, सोनम सचान, इरफान, शैलेन्द्र सिंह, रुद्र प्रताप, अनिकेत गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, आकाश वर्मा, इंद्रजीत लोधी, अधीर त्रिपाठी, नेहा कश्यप, दिव्यांशी मिश्रा, आकांक्षा मिश्रा, शगुन सक्सेना, देवेश कुमार, हिमांशु सक्सेना, जिला खेल कार्यालय के विभिन्न खेल प्रशिक्षक व खिलाड़ी, युवा कल्याण विभाग के कर्मचारियों सहित अन्य स्थानियजन उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, विकास से जुड़े अहम फैसले
उत्तर प्रदेश: मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा, 27 मार्च तक फार्म निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश: छात्राओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने हेतु कार्यशाला आयोजित किया गया
हरियाणा: भिवानी में भीम आर्मी ने मनाया शहीदी दिवस, युवाओं को शहीदों के आदर्श अपनाने का संदेश
उत्तर प्रदेश: बलिदान दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु-सुखदेव को श्रद्धांजलि, कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन