-
☰
उत्तर प्रदेश: हाईवे हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, हरिद्वार जा रही कार को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्रान्तर्गत रामपुर मनिहारान दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम हलगोया, कट के निकट एक स्कॉर्पियो वाहन द्वारा पीछे से खड़ी कार में टक्कर मार दिए जाने की सूचना प्राप्त हुई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्रान्तर्गत रामपुर मनिहारान दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम हलगोया, कट के निकट एक स्कॉर्पियो वाहन द्वारा पीछे से खड़ी कार में टक्कर मार दिए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना रामपुर मनिहारान पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय, सहारनपुर भिजवाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी एक परिवार अपनी कार से हरिद्वार जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए स्कॉर्पियो वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी, जिससे दुर्घटना घटित हुई। दुर्घटना में कार में सवार एक ही परिवार के 07 व्यक्ति घायल हुए, जिनमें से 04 व्यक्तियों 02 पुरुष एवं 02 महिलाओं की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि 03 अन्य घायलों का उपचार जारी है। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी सहारनपुर अरविंद कुमार चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर अभिनंदन सिंह तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचे तथा घायलों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों के समुचित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दिए तथा परिजनों को हरसंभव प्रशासनिक एवं पुलिस सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी, जिसके संबंध में जिलाधिकारी एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा संयुक्त रुप से बाईट दी गई।
उत्तर प्रदेश: अग्निकांड में मृतकों की स्मृति में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग
मध्य प्रदेश: दो लग्जरी वाहनों से 267 किलो गांजा किया गया जब्त, तस्कर हुए फरार
राजस्थान: आपत्तिजनक वीडियो मामले में महिला के खिलाफ की गई शिकायत, कार्रवाई की हुई मांग
झारखण्ड: पेपर लीक और बेरोजगारी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला
गुजरात: मुहर्रम पर निकला भव्य शोक जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया गया याद