-
☰
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर सहारनपुर पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सहारनपुर पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सहारनपुर पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखंड और हरियाणा से आने वाले कांवड़ियों के लिए प्रवेश मार्ग निर्धारित किए गए हैं तथा भारी, हल्के और मध्यम वाहनों के लिए चरणबद्ध तरीके से यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा। एसएसपी के अनुसार, उत्तराखंड से आने वाले कांवड़ियों का प्रवेश चौकी काली नदी, बड़कला चेकपोस्ट और चौकी मंगलौर रोड से होगा, जबकि हरियाणा से आने वाले श्रद्धालु चौकी शाहजहांपुर और हथनीकुंड बैराज मार्ग से सहारनपुर में प्रवेश करेंगे। उन्होंने बताया कि 29/30 जुलाई 2026 की रात 12:00 बजे से भारी वाहनों का डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। इस अवधि में शहर क्षेत्र और कांवड़ मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। देहरादून जाने वाले भारी वाहनों को लाखनौर, छुटमलपुर, मोहंड और आशारौड़ी मार्ग से होकर जाना होगा, जबकि हरिद्वार जाने वाले वाहनों के लिए छुटमलपुर, भगवानपुर और रुड़की मार्ग निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 04/05 अगस्त 2026 की रात 12:00 बजे से हल्के एवं मध्यम वाहनों का डायवर्जन भी प्रभावी हो जाएगा। देहरादून जाने वाले वाहन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे अथवा मुजफ्फरनगर, देवबंद, नागल और कोलकी कट मार्ग का उपयोग करेंगे। वहीं हरिद्वार जाने वाले वाहनों के लिए छुटमलपुर, भगवानपुर और रुड़की मार्ग निर्धारित किया गया है। सहारनपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान जारी ट्रैफिक एडवाइजरी और डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति में उत्तर प्रदेश पुलिस हेल्पलाइन 112, स्थानीय पुलिस थाना या निकटतम पुलिसकर्मी से संपर्क करें।
उत्तर प्रदेश: फिरौती के लिए रची अपहरण की साजिश, विरोध करने पर मासूम की गला दबाकर हत्या
राजस्थान: गुरु पूर्णिमा पर गंगा धाम में भव्य ज्ञानोत्सव, गुरु वंदना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
उत्तर प्रदेश: ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोटों का होगा ट्रायल, RBI छापेगा 200 करोड़ पॉलीमर करेंसी
उत्तर प्रदेश: पत्रकारों को मिला नया मंच, बड़हलगंज प्रेस क्लब का हुआ उद्घाटन