Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: शिवसेना ने विजयादशमी पर किया शस्त्र पूजन, संगठन की एकजुटता का लिया संकल्प

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 20/10/2026 12:42:10 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 20/10/2026 12:42:10 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर विजयादशमी के अवसर पर शिवसेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सहारनपुर कार्यकारिणी की ओर से रामपुर मनिहारान स्थित जिला कार्यालय/आवास पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर विजयादशमी के अवसर पर शिवसेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सहारनपुर कार्यकारिणी की ओर से रामपुर मनिहारान स्थित जिला कार्यालय/आवास पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रमुख सोनू तोमर और नगर प्रमुख अरविंद भटनागर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों एवं शिवसैनिकों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम के दौरान शस्त्रों पर तिलक लगाकर विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता, अनुशासन तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र सवाई, नगर उपाध्यक्ष अशोक भटनागर, नगर सचिव मनोज भटनागर और यश शर्मा, मीडिया प्रभारी अजय प्रजापति सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनके अलावा सतपाल कोरी, सुरेंद्र कुमार, सुमित तोमर, अनिल तोमर, बंसी तोमर, मन्नू तोमर और मोहनलाल सहित अन्य शिवसैनिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News