Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: आंधी-तूफान पीड़ित परिवारों को केंद्रीय मंत्री ने दी आर्थिक सहायता
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 16/05/2026 11:43:10 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 16/05/2026 11:43:10 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मिर्जापुर में दिनांक 13 मई 2026 को आए भीषण आंधी एवं तूफान से हुई जनहानि के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार Anupriya Patel ने चुनार तहसील के ग्राम बिंदापुर पहुंचकर मृतका बेला देवी पत्नी हंसराज के परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मिर्जापुर में दिनांक 13 मई 2026 को आए भीषण आंधी एवं तूफान से हुई जनहानि के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार Anupriya Patel ने चुनार तहसील के ग्राम बिंदापुर पहुंचकर मृतका बेला देवी पत्नी हंसराज के परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इसके उपरांत मा. मंत्री जी तहसील सदर अंतर्गत ग्राम केवटावीर पहुंचीं, जहां उन्होंने मृतका वंदना पत्नी भगवानदास के परिवारजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हर संभव सहायता का भरोसा दिया।


इस दौरान मा. मंत्री जी द्वारा आपदा राहत मोचन निधि से दोनों मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार आपदा पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है तथा हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।


Featured News