-
☰
उत्तर प्रदेश: घटिया सामग्री से बनी सीसी सड़क पर ग्रामीणों का आरोप, जांच की करी मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महोबा पनवाड़ी क्षेत्र में क्षेत्र पंचायत निधि से बड़े मंदिर रोड पर बन रही सीसी सड़क के निर्माण कार्य पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महोबा पनवाड़ी क्षेत्र में क्षेत्र पंचायत निधि से बड़े मंदिर रोड पर बन रही सीसी सड़क के निर्माण कार्य पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और ब्लॉक प्रमुख की मिलीभगत से सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब दिखाई दे रही है स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। सीमेंट और गिट्टी की मात्रा कम डालकर जल्दबाजी में सड़क तैयार की जा रही है, जिसमे भारी अनिमित्ताएँ सामने आयी हैं जिससे सड़क बनने के कुछ ही समय बाद टूटने का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो सरकारी धन का दुरुपयोग जारी रहेगा और जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। आये दिन क्षेत्र पंचायत निधि के कार्यों ख़बरें अख़बारों में प्रकाशित होती है जिस तरह आज यह सीसी सडक डाली जा रही है इसमें भारी अनिमित्ताएँ सामने आयी है अब देखना होगा जिम्मेदार अधिकारी इसमें क्या कार्यवाही करते हैं।
छत्तीसगढ़: कुदरगढ़ महोत्सव का 23–25 मार्च तक होगा भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़: सीईओ की समय-सीमा बैठक में शिशु संरक्षण माह और कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा
उत्तर प्रदेश: नगर निगम ने विजय कॉलोनी–भरत विहार में सड़क और नाली निर्माण कार्य किया शुरू
उत्तर प्रदेश: मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती भदोही में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई ग
उत्तर प्रदेश: जमानियां में अवैध खनन पर सख्ती, 4 ट्रेलर सीज और 1.20 लाख का जुर्माना
बिहार: लखनपुर पंचायत मुखिया श्वेता रॉय ने रमजान में भव्य इफ्तार पार्टी आयोजित