Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: आत्महत्या के लिए उकसाने का वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 20/04/2026 06:08:09 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 20/04/2026 06:08:09 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर थाना पड़री पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर थाना पड़री पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 जून 2025 को एक व्यक्ति द्वारा थाना पड़री में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को नामजद अभियुक्तों द्वारा बहला-फुसलाकर भगाया गया तथा उसकी हत्या कर दी गई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 108/2025 के तहत धारा 137(2), 87, 61(2), 103 एवं 238 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना पड़री पुलिस को अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में 20 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक कैलाश नाथ सिंह व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना पड़री क्षेत्र से वांछित अभियुक्त सूरज पुत्र ओम प्रकाश, निवासी ग्राम टेढ़ा, थाना पड़री, जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को धारा 61(2) व 108 बीएनएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।