Contact for Advertisement 9919916171


उत्तराखंड: उत्तरकाशी में ‘अभया अभियान’ से 19 हजार छात्राओं को जागरूकता, 1,730 को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Ghanshyam Das , Date: 12/09/2026 11:32:03 am Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 12/09/2026 11:32:03 am
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: उत्तरकाशी महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में “जागृत नारी, सशक्त नारी” की थीम पर जनपद में “अभया अभियान” संचालित किया जा रहा है।

विस्तार

उत्तराखंड: उत्तरकाशी महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में “जागृत नारी, सशक्त नारी” की थीम पर जनपद में “अभया अभियान” संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक ओर स्कूली छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के प्रति प्रशिक्षित एवं जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुनने तथा उनके प्रभावी समाधान के लिए विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं संस्थानों में “स्पीक अप बॉक्स” स्थापित किए गए हैं। 
अभियान के तहत जनपद के थाना स्तर पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों (पुलिस दीदी) द्वारा एक-एक विद्यालय एवं संस्थान को गोद लिया गया है। महिला पुलिस कर्मी प्रत्येक माह संबंधित विद्यालय एवं संस्थान में जाकर बालिकाओं एवं महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुन रही हैं तथा उन्हें महिला सुरक्षा, अधिकारों एवं कानूनों के प्रति सजग एवं जागरूक भी कर रही हैं। 


"अभया अभियान" के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस टीम द्वारा जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों ,ऋषिराम शिक्षण संस्थान, मसीह दिलासा स्कूल उत्तरकाशी, आदिशंकराचार्य शिक्षण संस्थान, महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदि में पहुंचकर स्थापित स्पीक अप बॉक्स खोले गए एवं उनकी जांच की गई। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा छात्राओं से इंटरेक्शन कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही छात्राओं को महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित कानूनों, पॉक्सो अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम से संबंधित प्रावधानों, आंतरिक शिकायत समिति (ICC) आईसीसी, तथा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसी दौरान छात्राओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी पूर्वक उपयोग करने, अनजान व्यक्तियों से ऑनलाइन संपर्क में सावधानी बरतने तथा विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों एवं साइबर ठगी से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। "अभया अभियान" की अब तक की प्रमुख उपलब्धियां, 179 जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 19 हजार से अधिक छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। 


प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा 11 विद्यालयों की 1,730 छात्राओं को आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। बाल हितधारक विभागों के सहयोग से 03 संयुक्त जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर 09 विद्यालयों की 1,600 छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, मानव तस्करी, बाल श्रम, किशोर न्याय अधिनियम, गुड टच–बैड टच, साइबर सुरक्षा एवं नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात 38 महिला पुलिस कर्मियों द्वारा 40 बालिका विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को गोद लिया गया है। इनमें से 30 विद्यालयों में स्पीक अप बॉक्स स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से महिला पुलिस कर्मी प्रत्येक माह विद्यालयों का भ्रमण कर छात्राओं से गोपनीय संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं के समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान की दिशा में कार्य कर रही हैं। अभियान के अंतर्गत तैयार किए गए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर कार्ड 5,000 से अधिक छात्राओं को वितरित किए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तत्काल पुलिस एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उत्तरकाशी पुलिस का “अभया अभियान” केवल एक जागरूकता अभियान ही नहीं, बल्कि महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक सतत एवं प्रभावी पहल है।

Related News

 उत्तर प्रदेश: कुतुबशेर पुलिस ने शराब तस्कर को पकड़ा, हरियाणा मार्का देशी शराब की 6 बोतल बरामद

मध्य प्रदेश: संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की कलश यात्रा पोरसा शहर में निकाली, जगह- जगह हुआ भव्य स्वागत 

मध्य प्रदेश: उसैथ घाट पर स्टीमर सेवा शुरू कराने की मांग, कांग्रेस ने CM मोहन यादव का फूंका पुतला 

छत्तीसगढ़: कोरबा में अडानी प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा, रोजगार और सुविधाओं की उठी मांग

मध्य प्रदेश: SC/ST मामले को लेकर समझाने गए अधेड़ की हत्या, लोहे की वस्तु से हमले का आरोप

मध्य प्रदेश: 17 सितंबर से ग्रामीण संपत्तियों की होगी रजिस्ट्री, अंबाह-पोरसा में पटवारियों को दिया प्रशिक्षण


Featured News